Translate

104 यात्रियों को लेकर गायब 1 ट्रेन की कहानी, जो आज भी है एक अनसुलझी मिस्ट्री

दुनिया का इतिहास ऐसी अनेक घटनाओं से भरा पड़ा है जिसके बारे में जानकर एक बार को यकीन करना मुस्किल हो जाता है। ऐसी ही एक घटना का नाम समय यात्रा या टाइम ट्रेवलिंग है। जिसके बारे में अधिकांश वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा होना संभव हीं नहीं है। लेकिन इतिहास में ऐसी भी घटनाएं हुई है जो समय यात्रा की संकल्पना को मजबूती देते है।
सच्ची घटना पर आधारित आज की कहानी भी टाइम ट्रैवल के रहस्यों में उलझी हुई है, जो आज भी सिर्फ एक अनसुलझी मिस्ट्री हीं बनी हुई है।

क्या आप ये मान सकते है कि कोई ट्रेन एक समय पर किसी निर्धारित स्थान से चले और जब वह कही पहुंचे तो समय आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला जाए वो भी कुछ मिनट या कुछ दिन नही लगभग 60 साल पीछे।
यह घटना है इटली की, वर्ष 1911 में एक इटली की एक रेलवे कंपनी, ज़ानेटी ने अपनी ट्रेन के एक नए मॉडल के पहले ट्रायल के लिए वहां के लोगों को एक तय स्थान तक मुफ्त सवारी करने का ऑफर दिया। जिसके बाद ज़ानेटी की यह नई ट्रेन 100 यात्रियों समेत 6 रेलकर्मी को लेकर रोमन स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन में खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था थी। यात्री आराम से निर्धारित स्थान तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
ट्रेन को निर्धारित स्थान तक पहुंचने के लिए एक लंबी सुरंग से होकर गुजरना था। 


लेकिन यह ट्रेन अपने तय समय पर निर्धारित स्थान तक पहुंची हीं नहीं। जिसके बाद इस ट्रेन को खोजबीन शुरू हुई तो पता चला की लोगों ट्रेन को उस लंबी सुरंग के अंदर जाते हुए तो देखा लेकिन किसी ने भी उस सुरंग से ट्रेन को निकलते हुए नही देखा।
हालांकि सुरंग के अंदर खोजबीन करने पर भी ट्रेन हो नहीं मिली लेकिन उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले । इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि वह दोनो भी उसी ट्रेन में सवार थे जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमय धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो दोनो काफी घबरा गए और ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।
इस रहस्यमय घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे भूतकाल में चली गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। क्योंकि इस ट्रेन के गायब होने के कुछ समय बाद मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमय तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे लोग पागल हो गए थे। हालांकि, वो इतना जरूर बता पा रहे थे कि वो किसी ट्रेन से यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि उस समय ऐसी कोई ट्रेन बनी हीं नहीं थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। 
आश्चर्य करने वाली एक और बात थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था। 
यह अजीबोगरीब घटना आजतक पूरी दुनिया के लिए रहस्य ही बनी हुई है। हालांकि, उससे भी बड़ा रहस्य ये है कि इस घटना के कुछ कुछ समय बाद इस ट्रेन को लोगों ने इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई हिस्सों में देखे जाने का दावा किया। हर बार जिस ट्रेन को देखे जाने का लोगों ने जिक्र किया, वो ठीक वैसी हीं थी जैसी ट्रेन 1911 में गायब हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ