Translate

तारीफों के पुल बांधे तो खुश रहेगी महिलाएं/ गर्लफ्रेंड

सॉफ्ट ड्रिक बनाने वाली कंपनी एप्लेटाइजर ने महिलाओं पर कराए गए सर्वे में किया दावा

तारीफों के पुल बांधे तो खुश रहेगी महिलाएं

*  महिलाओं के बाल, कपड़े और स्टाइल की तारीफ करने से बिगड़ा मूड हो जाता है अच्छा.


*  मौसम सुहाना होने या पति की ओर से रोमांटिक एसएमएस मिलने पर भी खुश हो जाती हैं


पुरुषों के लिए एक नेक सलाह है। अगर आपकी बीवी आपसे रूठी है तो उन्हें मनाने के लिए शॉपिंग कराने या गिफ्ट देने से अच्छा है उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ें। सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी 'एप्लेजाइजर ने सर्वे में दावा किया है कि महिलाओं का बिगड़ा मूड तारीफ सुनते ही ठीक हो जाता है। शोधकर्ताओं ने 25 से 45 साल की 1,056 महिलाओं पर सर्वे किया। करीब 50 फीसदी महिलाओं का कहना था कि चॉकलेट या कोई गिफ्ट लाने के बजाय पति यदि उनके बालों की तारीफ करते हैं तो उन्हें ज्यादा खुशी होती है। वहीं, एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बजाय अपने कपड़े की तारीफ सुनकर उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। दस में से एक महिला ने माना कि जूतों या सैंडल की तारीफ.

सुनकर उनका बिगड़ा मूड ठीक हो जाता है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि ज्यादातर मामलों में पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ बहस होने पर उन्हें मनाने में यह नुस्खा काम आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्व में शामिल करीब 64 फीसदी महिलाओं का कहना था कि मौसम अच्छा होने पर उनका मूड अपने आप ठीक हो जाता है। वहीं 35 फीसदी ने कहा कि पार्टनर का रोमांटिक मेसेज उन्हें खुशी देता है। अन्य 35 फीसदी का कहना था कि वे आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अच्छे कपड़े पहनती हैं और मेकअप करती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह हथकंडा पति को रिझाने के काम भी आता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ