Translate

तेल के बोतलों पर Type of material में Type 1, 2 या Type 3 क्यों लिखा होता है? । company frauds

क्या आप जानते हैं तेल के बोतल पर टाइप of material में टाइप 1 टाइप 2 या टाइप 3 क्यों। लिखा होता है?

बाजारों में बादाम महंगा मिल रहा है लेकिन बादाम का तेल इतना सस्ता कैसे मिलता है?

अगर नहीं जानते तो चलिए आपको बताते हैं कंपनी वाले कैसे आपका चूतिया काटते हैं?

अभी के समय में बाजार में बादाम का मूल्य 70 से 80 रुपिया प्रति 100 ग्राम है।
 और अच्छी से अच्छी क्वालिटी के बादामों से लगभग 50% हीं तेल प्राप्त होता है।

मतलब 200 ग्राम बादाम से लगभग 100 ग्राम तेल हीं प्राप्त होगा। 

और 200 ग्राम बादाम का मूल्य अगर हम 70 रुपिया प्रति 100g के दर से भी जोड़े तो 140 रुपिया 

अब इसमें बादाम से तेल निकालने की प्रोसेसिंग चार्ज और पैकेजिंग चार्ज ₹30 और कंपनी से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदार तक सब का मुनाफा और टैक्स सब मिलाकर ₹30 रुपिया और जोड़ देते हैं 

इन सभी को जोड़ने के बाद हमें 100 ग्राम बादाम के तेल का दाम लगभग 200 रुपिया होना चाहिए।

लेकिन बाजारों में यह तेल 65 से 70 रुपिया प्रति 100 ग्राम में उपलब्ध है।

इस हिसाब से तो सभी कंपनी घाटे में होनी चाहिए। लेकिन फिर भी सभी कंपनी फायदे में कैसे चल रही है।

अब जानते है इसके पीछे का कारण।

आप सभी तेल के पैकेट पर लिखा हुआ देखेंगे type of material के आगे type 1 ya type 2 ya type 3 hair oil.
इसे देख कर आपको लग रहा होगा टाइप 1 का मतलब सबसे अच्छा और टाइप 3 का मतलब तीसरे दर्जे का क्वालिटी । लेकिन ऐसा नहीं है।

Type - 1 का मतलब होता है शुद्ध वेजिटेबल अथवा प्लांट्स का तेल। जैसे कोकोनट ऑयल अथार्थ नारियल का तेल। 

Type - 2 मतलब खनिज तेल जिसे पेट्रोलियम से बनाया जाता है। जैसे- Light Liquid Paraffin अर्थात LLP 

Type - 3 मतलब वह तेल जिसे type-1 और type-2 को मिलाकर बनाया गया है।

 अब अगर आप बादाम तेल के पैकेट पर ध्यान से देखेंगे तो आपको type 3 लिखा हुआ मिलेगा । 

बाजारों में मिलने वाले बादाम के तेल में 5% से भी कम बादाम के तेल का मात्रा होता है। 

मात्र 25% वेजिटेबल ऑयल (सरसों या नारियल का तेल) का मात्रा होता है। 
और 70% से 80% सस्ता मिनरल ऑयल होता है। यानी कंपनी को 100 ग्राम बादाम का तेल बनाने में लगभग 15 से 20 रूपिये की लागत लगती है। जिसे बाजार में ₹65 से 70 रूपिये में बेचा जा रहा है। 

इसलिए अब से अगर कोई कंपनी दावा करे की हमारा तेल तो 100% प्योर है।

तो पैकेट पर छापे type of material को जरूर चेक करें।

तो आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट्स कर हमें भी जरूर बताएं ? और यदि अच्छा लगा हो तो अपनो के बीच शेयर करना बिलकुल ना भूलें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ